राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा तस्वारिया विद्यालय का चयन

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा कपासन ब्लॉक में ग्रामीण क्षेत्र का एकमात्र तस्वारिया विद्यालय का चयन होने से ग्रामवासियों ने संस्था प्रधान चंद्र प्रकाश सिरोया को मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना से स्वागत किया है।
सिरोया ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत शिक्षक दिवस पर सरकारी स्कूलों के लिए पीएम श्री योजना करने की घोषणा के तहत  अधिकांश संस्था प्रधानों ने ऑनलाइन आवेदन किए गए जिसका भौतिक सत्यापन राज्य की टीम द्वारा जनवरी माह में किया गया है इस टीम में जयपुर से आर डी उपाध्याय, योगेश अड़निया, गोपाल लाल शर्मा आदि ने भौतिक सत्यापन किया।
चित्तौड़ जिले में  विभिन्न ब्लॉकों से केवल 13 विद्यालयों का चयन किया गया। प्रति विद्यालय 2 करोड   का बजट आवंटित होगा जिसमें स्मार्ट कक्षा कक्ष, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब ,खेलकूद आदि भौतिक सुविधाओं का विकास होगा मॉडल स्कूल  की तर्ज से  गरीब  विद्यार्थियों को फायदा पहुंचेगा स्कूलों को हाईटेक बनाया जाएगा पूरे देश में 14506 स्कूल जिसमें राजस्थान के 402 विद्यालय का चयन हुआ है। इसमें सीबी ईओ कृष्णा चास्ता मय स्टाफ , पी ई ई ओ दिलीप कुमार उपाध्याय का पूर्ण सहयोग रहा है। शिक्षक संघ के राजेन्द्र व्यास, अनिल चास्त। आदि शिक्षको एवं अनेक संस्था प्रधान ने सिरोया को बधाई दी है।
इस अवसर पर गहरी लाल जाट, पूरन जयसवाल, जमनालाल ,रामेश्वर लाल, बद्री लाल जाट भेरू लाल, सुरेश खारोल  मोहन लाल जाट, नाना लाल रैगर, रामेश्वर लाल जाट   वार्ड पंच राजकुमार गाडरी  अनेक ग्रामवासी उपस्थित  थे । सुनीता गौड़, रिजवाना खान, प्रियंका, संगीता तिवारी, मोहनलाल बेरवाल आदि स्टाफ  मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द सिंह यादव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ