51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का 13 से 21 मई तक होगा आयोजन


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के पंडेर के श्री दौलपुरा बालाजी मंदिर प्रांगण में 51कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के भव्य आयोजन को लेकर मीटिंग आयोजित कर महायज्ञ की विभिन्न कार्य समितियों का गठन किया गया। श्री दौलपुरा बालाजी विकास कमेटी के सदस्य मुकेश कुमार जाट ने बताया कि श्री दौलपुरा बालाजी मंदिर कलश स्थापना, श्रीरामकथा, रामायण पाठ, 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के आयोजन को स्वरूप देने के लिए श्री दौलपुरा बालाजी मंदिर परिसर में अति आवश्यक मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में महायज्ञ के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर महायज्ञ के भव्य आयोजन हेतु कंट्रोल रूम समिति, क्रय विक्रय समिति, यज्ञ समिति, सुरक्षा समिति, चिकित्सा समिति, आवास समिति, भोजन समिति, जल समिति, कथा पांडाल समिति, साफ सफाई समिति, मेला समिति आदि लगभग 30 विभिन्न कार्य समितियों का गठन किया गया। मीटिंग में महायज्ञ के विभिन्न कार्यों की रूपरेखा बनाकर प्रत्येक कार्य समिति का प्रभारी नियुक्त कर सभी सदस्यों को कार्यों की जिम्मेदारी दी गई। वही यज्ञ के आयोजन को लेकर उसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। ग्राम पंचायत पंडेर क्षेत्र के जागोलाई, गोकुलपुरा, जसवंतपुरा, सुभाषनगर, फूलनगर, भगवानपुरा सहित गंधेर, बिहाड़ा, बदनपुरा, जामोली गांवों के भक्तजन, कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों सहित बालाजी कमेटी के सभी सदस्यों ने मीटिंग में भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ