चित्तौड़गढ़। भारत रत्न, महामानव डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर की 132वीं जन्म जयंती पर देश में अमन, चैन, भाईचारा बना रहे इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक समरसता मैराथन के आयोजन में स्थानीय मैराथन धावक पृथ्वीराज खटीक, श्यामदास बैरागी, सुरेश शर्मा द्वारा मैराथन दौड़ की जाएगी।
पृथ्वीराज के अनुसार 14 अप्रेल को हाथ में तिरंगा लेकर प्रातः 6ः30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम से अपनी दौड़ प्रारम्भ करेंगे जिसका कलेक्ट्री चैराहा, सुभाष चैक होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा पर समापन होगा। इस जयंती के साथ ही पृथ्वीराज खटीक अपनी सातवीं मैराथन पूर्ण करेंगे जिसमें सभी जातियों, समाजों में सामाजिक समरसता बनी रहे इसी भावना के साथ मैराथन धावकों के साथ जनसामान्य भी दौड़ में शामिल रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ