शिवसेना ने एक साथ किया तीन अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार



चित्तौड़गढ़। शिवसेना द्वारा बुधवार को एक साथ तीन अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
निम्बाहेड़ा थानान्तर्गत एक अज्ञात महिला की मृत्यु होने पर एसआई मुरलीधर द्वारा जाँच पड़ताल की गई। वहीं चित्तौड़गढ़ थानान्तरण बेड़च नदी पर अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु होने एवं सदर थानान्तर्गत एक बीमार अज्ञात व्यक्ति को चिकित्सालय में भर्ती कराने के बाद दौरान इलाज मृत्यु हो गई। तीनों शव की शिनाख्ती के प्रयास किये जाने के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वेद को सुपुर्द किया जिस पर शिवसेना की ओर से बुधवार को पप्पू गुर्जर, भेरूलाल शर्मा, किशन ओड, सुनिल कलंत्री, नवीन वर्डिया, रमेश ईनाणी, पुष्कर नराणिया, मनीष लोट, आदि की उपस्थिति में तीनों शवों का सिटी मोक्षधाम में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ