भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। खेती का कार्य सम्पूर्ण होते ही गेहूं की फसल निकलने पर भामाशाह कृषक परिवार गायों के लिए चारे की व्यवस्था करने में लग गये है।
गौशाला अध्यक्ष विशाल भादविया ने बताया कि भाड़सोडा कस्बे में स्थित श्रीकृष्ण आदिनाथ गोशाला द्वारा 20 मार्च को किसान धन्यवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें किसानों से गौ शाला तक चारा पहुँचाने का आहवान किया। किसानों ने गौशाला की उत्कृष्ट व्यवस्था देख कई दान दाताओं ने बड़ी मात्रा में चारा भेजा।
शम्भू जाट जेतपूरा, भेरू लाल जाट कोशीथल, मुकेश सुखवाल पोटला, जगदीश लड्डा बानसेन, देवी लालधाकड़ सुखवाड़ा, उकार जाट अमरपुरा, सदभावना सेवा ट्रस्ट भीलवाड़ा, गौ सेवक परिवार भीलवाड़ा द्वारा प्रति व्यक्ति 5 टन से ज्यादा गौमाता हेतु खाखला का सहयोग किया। साथ ही भादसोड़ा के आसपास के सैकड़ों किसानों एवं भामाशाहों ने गौशाला में संपर्क कर गौ माता हेतु चारा भेजा।
अध्यक्ष विशाल भादविया ने बताया कि सभी किसान परिवारों द्वारा हर वर्ष गायों के चारे के लिए आर्थिक सहयोग किया जाता रहा है। गौशाला में चारे-पानी की आपूर्ति के लिए संचालकों द्वारा की गई आर्थिक सहयोग की अपील कारगर साबित हुई। धर्मप्रेमी एवं गौ भक्त दानदाताओं ने गौमाताओं के लिए चारे पानी की व्यवस्था के लिए दिल खोलकर सहयोग करना आरंभ कर दिया है। 
संस्थान ने गौ माताओं को चारा देने वाले सभी धरती पुत्र किसान, सदस्यों का आभार व्यक्त किया।