कॉपरेटिव सोसायटी में कांग्रेस समर्थित सदस्यों की जीत

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। विकास कॉपरेटिव मार्केटिग सोसायटी लिमिटेट के संचालक मण्डल चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्यों को हरा कांग्रेस के छ  सदस्यों ने जीत दर्ज की। 
मार्केटिग सोसायटी के सचालक मण्डल के 12 सदस्यों के लिये हुए चुनाव में 6 सदस्य पूर्व में ही र्निविरोध निर्वाचित हो गये थे। जबकी 6 सदस्यों के चुनाव कुल 38 मतदाओं ने 6 सदस्यों के लिये मतदान किया था। मतदान प्रक्रिया निधारित समय से शुरू हुई। दोपहर साढे 11 बजे तक सभी मतदाताओं द्वारा मतदान कर देने के उपरान्त 12 बजे मदगणना शुरू हुई।  जिसमें कांग्रेस के कैलाश गाडरी को 21, जगदीश जाट को 24, डालचंद जाट को 21, दिनेश को 19 नाना लाल अहीर को 21 व नानुराम जाट को 20 मत मिले। वही भाजपा समर्थित गणेश लाल को 18, देशराज गुर्जर को 16, नारायण लाल जाट को 16, बद्री लाल जाट 17, मायादेवी पारीक को 18 मत ही मिले। 12 सदस्यो में से 7 सदस्य कांग्रेस समर्थित चुने जा चुके है। ऐसे में कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है। निर्वाचन के बाद निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पंवार  ने  परिणाम घोषित किया है। 
मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। जिसमें सुबह 10 से 11 बजे तक  नामांकन जमा होगे। इसके बाद साढे ग्यारह बजे से  साढे बारह बजे तक नामांकन की सूचना प्रकाशित की जायेगी। डेढ़ बजे 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बाद 3 से 4 बजे तक मतदान का समय रहेगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना की जायेगी। 
विकास कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी में कांग्रेस के समर्थित जीते सदस्यों का प्रधान भैरूलाल चौधरी सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रोशन जाट, पूर्व पार्षद राजीव सोनी, मोहनलाल कंवरपुरा, पुरुषोत्तम टांक, पूर्व सरपंच माधू लाल जाट, प्रकाश जाट मेवदा, सत्य नारायण गेलडा, सरपंच राजेंद्र गोठवाल, नगर अध्यक्ष शंकर प्रजापत, विजय बारेगामा, अंकित वैष्णव, रितिक व्यास रोहित कोहली पुलकित डीडवानिया आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ