दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत, 11 वर्षीय बालक की मौत, 5 घायल


 भदेसर, (माय सर्कल न्यूज़ @शैलेन्द्र जैन)। भदेसर एवं आसावरा माता सड़क मार्ग के बीच दो मोटरसाईकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें 5 जने घायल हो गए। एक मोटरसाइकिल पर पिता पुत्र सवार थे जिसमें से 11 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार एवं उसका पुत्र मनोहर मेघवाल निवासी नौगांवा थाना डूंगला एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। वहीं दूसरी मोटरसाईकिल पर मनीराम काहर एवं अन्य दो उसकी मोटरसाईकिल पर सवार थे। इन दोनों मोटरसाइकिलों की उदपुरा की ढाणी के समीप आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिनमें से पांच जने गंभीर घायल हो गए सभी घायलों को ग्रामवासियों की सहायता से 108 के द्वारा भदेसर लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान मनोहर पुत्र सुरेश मेघवाल निवासी नौगांवा उम्र 14 वर्ष की मृत्यु हो गई वहीं सुरेश कुमार मेघवाल एवं मनीराम कहार सहित दो अन्य जने घायल हो गए इनमें से सुरेश कुमार मेघवाल को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया घटना की जानकारी मिलने पर भदेसर पुलिस मौके पर पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ