आज सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगी विद्युत कटौती

कपासन। आज सोमवार को कपासन क्षेत्र के शनिमहाराज और भूपालसागर ब्लॉक क्षेत्र में आठ घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 132 केवी जीएसएस कपासन पर अर्द्धवार्षिक मरम्मत कार्य किया जाएगा। सहायक अभियंता संदीप सोनी ने बताया कि सोमवार को स्थानीय 132 केवी जीएसएस का अर्द्धवार्षिक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण 132 केवी जीएसएस कपासन, 132 के. वी. जी. एस. एस. भूपालसागर, 33 केवी फीडर भूपालसागर, आकोला और ताणा, कपासन, सिंहपुर, हथियाना, उमंड और इनसे जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली सप्लाई सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ