जांच एवं निरीक्षण दल की कार्यवाही, खाद्य सामग्री के लिए नमूने

चित्तौड़गढ़। खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं राज्य सरकार की निरन्तर शुद्ध के लिए युद्ध के तहत दिए गए निर्देशानुसार जांच एवं निरीक्षण दल की कार्यवाही। 
अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर व खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम लाल शर्मा की टीम ने खाद्य पदार्थो के प्रभावी नमूनीकरण एवं निरीक्षण हेतु चलाये जा रहे निरन्तर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत मैसर्स गुरूनानक बेकरी, प्रताप नगर चौराहा चित्तौड़गढ से केक एवं उक्त फर्म के ही निर्माण ईकाई मैसर्स आन्नद बेकर्स मीठा रामजी का खेडा प्रताप नगर से सोयाबीन तेल, टोस एवं बिस्किट का नमूना लिए। इन नमूनों को जॉच हेतु सभी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार लेकर राज्य केंद्रीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाल भिजवा दिये गए। 
जॉच रिपोर्ट आने के बाद जॉच रिपोर्ट अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। साथ ही उक्त फर्म के मालिकों को साफ सफाई व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों की पालना करने बाबत हिदायत दी गई एवं एफएसएसए एक्ट के तहत फूड लाइसेंस डिस्पले करने हेतु पाबन्द किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ