भाजपा का 29 अगस्त को होगा नव मतदाता संगम कार्यक्रम, सिंगर कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में नव मतदाता को भाजपा से जोड़ने के लिए नव मतदाता संगम कार्यक्रम की शुरुआत 29 अगस्त कप चित्तौड़गढ़ लोकसभा से की जाएगी। चित्तौड़गढ़ लोकसभा से सांसद सीपी जोशी वर्तमान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हैं।
भाजपा की ओर से आज नव मतदाता संगम कार्यक्रम के आगाज को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
भाजपा प्रदेश कार्यालय के प्रभारी श्रवण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पहली बार अपना वोट डालने वाले नव मतदाता को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर 29 अगस्त से किया जाएगा। शहर के इंदिरा गंधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से एक लाख से अधिक नव मतदाता इसमें शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की थीम
29 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम की थीम 'मेरा पहला वोट देश के लिए, मेरा पहला वोट भाजपा के लिए, मेरा पहला वोट मोदी के लिए' रहेगी।
लोकसभा क्षेत्र में 60 मंडल हैं। प्रत्येक मण्डल पर 60 लोगों को जिम्मेदारी हैं। लोकसभा क्षेत्र 2320 वोलियटर्स घर-घर जाकर नव मतदाता को इस कार्यक्रम में लाने के लिए प्रेरित करेंगे। महिला मोर्चा की सौ महिलाएं नव मतदाताओं का स्वागत करेंगी। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे व स्टेज पर भक्ति भजनों की प्रस्तुति देंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने बताया कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ स्तर के नव मतदाताओं को इस कार्यक्रम में लाने के लिए नामजद आमंत्रण पत्र नव मतदाताओं को भेजे जा रहे है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ