अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कपासन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकस कार्यों का हुआ शिलान्यास

कपासन (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कपासन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकस कार्यों का शिलान्यास समारोह पूर्वक रविवार को संपन्न हुआ। कपासन रेलवे स्टेशन पर लगभग 17 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल अभियंता मनमोहन मीणा ने की। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, भोपाल सागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया, प्रमोद बारेगामा, मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, छोगा लाल गाडरी, शंभू लाल जाट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल अहीर, आकोला नगर पालिका अध्यक्ष तारा मालीवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, आदि विशिष्ट अतिथि थे समारोह में मनमोहन मीणा ने मंचासीन अतिथियों का साफा एवं ऊपरना पहना कर स्वागत किया समारोह में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक जीनगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में रेलवे स्टेशनों का व्यापक रूप से विकास हुआ है तथा सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार कर अधिकतम जन उपयोगी बनाया गए हैं। इस अवसर पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने 17 करोड़ के होने वाले कार्यों की जानकारी दी। समारोह को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया ने भी संबोधित किया।

शिलान्यास समारोह का संचालन सुधाकर पंडित एवं कपासन ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्टेशन मास्टर पुष्पेंद्र कुमार ,सियाराम मीणा, रमेश मीणा, पायलट मीणा, डिविजनल चिकित्सा अधिकारी अजमेर कीर्ति बैनर, विकास सिंह तॅवर, इलेक्ट्रिक अभियंता विजेंद्र मोयल, अशोक विजयवर्गीय, शंभूलाल बागड़ा, राजमल बागड़ा, भागीरथ चंदेल, पुष्पा वैष्णव, प्रतीक वैष्णव, विकास बारेगामा, मनीष बारेगामा, मुकेश पलोड, रामनारायण शर्मा, राधेश्याम चौहान, राकेश गोखरू, दिनेश काबरा तथा सहायक कर्मचारी उपस्थित थे। शिलान्यास समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबोधित करते हुए 508 रेलवे स्टेशनों के शिलान्यास पट्टी का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। उल्लेखनीय है कि अमृत भारतीय स्टेशन योजना के तहत सर्व सुविधा युक्त नए विकास कार्य किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ