निर्दलीय विधायक आक्या और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी के बीच मिटी दूरियां

चित्तौड़गढ़। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने देर रात मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा को समर्थन दे दिया हैं। छह दिन पहले चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने के बयान के बाद भाजपा में हलचल शुरू हो गई थी। विधानसभा चुनाव के बाद से चन्द्रभान सिंह आक्या भाजपा में जाने की भरपूर कोशिश कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव जितने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया था लेकिन चित्तौड़गढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व आक्या गुट की दूरिया बढ़ती गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के बीच गत विधानसभा से ही दूरिया बढ़ गई थी। आक्या के मैदान में उतरने से चित्तौड़गढ़ से भाजपा उम्मीदवार नरपत सिंह राजवी की जमानत जब्त हो गई थी। चुनाव के दौरान आक्या का भाजपा से टिकट कटने के बाद आक्या ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पर पुरानी खुन्नस निकालने का आरोप लगाया था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता उदय लाल आंजना के मैदान में आने से इस बार चित्तौड़गढ़ सीट पर रोचक मुकाबला होने वाला हैं। ऐसे में निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा उम्मीदवार सीपी जोशी और चित्तौड़गढ़ के निर्दलीय विधायक आक्या के बीच बढ़ी दूरियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हुए जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर दोनों को एक जाजम पर लाने का काम किया। इस दौरान निर्दलीय विधायक ने भाजपा को समर्थन देते हुए कहा कि मैं भाजपा का हूँ... आपको बता दे कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के बीच बढ़ी दूरियों से इनके कार्यकर्ताओं के बीच भी मनमुटाव होने लग गया था। कार्यक्रमों के दौरान दोनों नेता एक मंच पर आते लेकिन दोनों के बीच दूरियां ही रहती थी। बीती रात को आक्या के भाजपा को समर्थन देने से दोनों ही नेताओं के कार्यकर्त्ताओं में भी खुशी की लहर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ