चित्तौड़गढ़। जिला दाधीच समाज सेवा समिति चित्तौड़गढ़ की महिला कार्यकारिणी द्वारा सागर कुंड के पास स्थित चारभुजा मंदिर में जिलाध्यक्ष रेखा दाधीच (जोपट) के नेतृत्व में फागोत्सव मनाया गया। राधाकृष्ण के विग्रह को फूल एवं गुलाल से होली खेलायी गई। कार्यक्रम में भजनों की सुन्दर प्रस्तुतियाँ भजन गायिका उमा शर्मा, सरोज दाधीच, ज्ञान किरण दाधीच, उषा तुलछिया, सरोज शर्मा, खुशबु शर्मा, भारती आचार्य, भगवती शर्मा, निधि शर्मा, पुष्पा जोशी, माया दायमा, विमला जोशी, माया काकड़ा, जयश्री दाधीच, ज्योति शर्मा, सीमा शर्मा, दुर्गादेवी शर्मा, सावित्री भट्ट, कृष्णा कोलिवाल, माया शर्मा, रेखा कोलिवाल द्वारा दी गई। इस अवसर पर चित्रलेखा शर्मा, अंजु काकड़ा, मंजु शर्मा, राधा कोलिवाल, रेखा दायमा, भारती शर्मा, सीमा शर्मा, शीला शर्मा, अंकिता दाधीच, अनुश्री दाधीच, मधु दाधीच, माया दाधीच, मांगीबाई, संतोष शर्मा आदि ने हाली के भजनों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी।
0 टिप्पणियाँ