चित्तौड़गढ़। भगवान परशुराम जन्मोत्सव सम्पूर्ण जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडियाँ में भगवान परशुराम पेनोरमा पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना और माल्यार्पण किया गया तथा गौमाता को हरी घास खिलाई। भाजयुमो जिला मंत्री नवीन सुखवाल, अनिल जोशी, अर्पित तिवारी, वेद प्रकाश दाधीच सावा, हीरालाल सुखवाल राशमी, शंभू लाल आचार्य, सुनील शर्मा सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ