डूंगला, (विमल नलवाया)। सद्भाव सेवा फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के बंजारों का खेड़ा एवं बिलोदा गांव में जरूरतमंदों को चप्पल व बिस्किट का वितरण किया गया वहीं छात्र छात्राओं को शिक्षा पर्यावरण सहित कई संदेश दिए गए।
सद्भाव सेवा फाउंडेशन उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल व रेखा अग्रवाल द्वारा अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए पूर्ण लगन व निष्ठा से अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा बालक देश का भविष्य है एवं पढ़ने एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक दृष्टि से छात्र-छात्राओं को मजबूत होने का आह्वान किया और कहा कि यह मजबूत होंगे तो राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण व जल की शुद्धता, रक्षा, पौष्टिक भोजन, प्लास्टिक के दुष्परिणाम, व्यसन मुक्त समाज सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों व महिलाओं को चप्पल व बिस्किट का वितरण किया गया। दोनों ही गांव में ग्राम वासियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सद्भाव फांउडेशन के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम लोहार, व्याख्याता बद्री लाल जनवा, शारीरिक शिक्षक गंगाराम जनवा, प्रधानाध्यापक संदीप शर्मा, अध्यापिका कृष्णा शर्मा, ग्रीन अर्थ नेचुरल सोसायटी के अध्यक्ष भेरू लाल पुरोहित, बंशीलाल बंजारा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ