भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की सुनी मन की बात


चित्तौड़गढ़, (सलमान)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सैंती स्थित वन्देमातरम भवन में सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए समाज के कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने तीर्थ स्थानों पर गंदगी, स्टार्टअप और योग दिवस पर अपनी बात रखी मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि इस दौरान संयोजक सतपाल दुआ, शैलेन्द्र झँवर, सुरदर्शन जैन,लोकेश त्रिपाठी, रश्मि सक्सेना, मनोज मेनारिया,  अनिल भटनागर, राजकुमार, जगदीश  जांगिड़,  शुभम  सुखवाल, परमजीत सिंह वधवा, नंद किशोर विपिन शक्तावत, शैलेन्द्र राठौर, नीरज, योगेश सोनी, विशाल गर्ग बाबूलाल रेगर, राजन माली, राजेश चौहान उपस्थित थे। 
स्टार्ट अप के बारे में विचार व्यक्त करते हुये कहे की दुनिया नए भारत की ताकत को दिखा रही है। आज भारत का स्टार्टअप सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है। छोटे-छोटे शहरों और कस्बों से भी लोग सामने आ रहे हें। इससे पता चलता है कि भारत में जिनके पास इनोवेटिव आइडिया है, वे वेल्थ बना सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ