अंतर्राज्यीय वाहन चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 16 मोटरसाईकिले बरामद

चित्तौड़गढ़। बेगूं पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 16 मोटरसाइकलें बरामद को हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा ज्ञानप्रकाश नवल, वृत्तधिकारी वृत्त बेगूं रतनाराम देवासी के निर्देशन में सम्पति सम्बधी अपराधियो की धरपक्कड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना बेगूं द्वारा 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी सुचना पर 16 मोटरसाईकले बरामद करने में सफलता हासिल की। ये मोटरसाईकिले नीमच एमपी, चित्तौडगढ, बेगूं, पारसोली, मांडलगढ, कनेरा से चुराई गई है।
पुलिस थाना बेगूं क्षेत्र में पिछले दिनो माण्डना व जोगणिया माता क्षेत्र से मोटरसाईकिले चोरी की गई। जिसकी
रोकथाम हेतू उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया। जिस पर थानाधिकारी रतनसिह पुनि के नेतृत्व मे टीम का गठन किया जाकर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सर्कल हाजा मे बढ़ती मोटरसाईकिल चोरीयो के आरोपियों का पता लगा चोरी गई मोटरसाईकिलें बरामद कर आरोपीयो के विरूद्ध कार्यवाही करे। जिस पर मुखबिरो एव अन्य स्रोतो से सुचना प्राप्त कर शनिवार को जोगणिया माता मन्दिर गुर्जर गेट के बाहर सादा वस्त्रो में पुलिस दल को तैनात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये कि सुनसान स्थान पर खड़ी मन्दिर दर्शन करने जाने वाले दर्शनार्थियों की मोटरसाईकिलो की निगरानी रखे। पुलिस दल पिछले कई दिनो से तैनात रहा। शनिवार को दोपहर के समय वहां एक व्यक्ति सुनसान स्थान पर खड़ी मोटसाईकिल के आस पास मडराने लगा जिस पर शंका होने से उक्त व्यक्ति को डिटेन कर नाम पता पुछा तो घबराने लगा उसने अपना नाम कालुलाल पिता छगनलाल प्रजापत निवासी विजयपुर थाना विजयपुर जिला चित्तौड़गढ़ होना बताया। जिसका चाल चलन व थाना विजयपुर से सजायाबी रिकार्ड मालुम किया तो पूर्व में
मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में जेल में बन्द रहना सजायाबी रिकार्ड से ज्ञात होना आया। जिसको थाने पर लाकर
कडाई से पूछताछ की तो कालु प्रजापत द्वारा पिछले लम्बे समय से जोगणिया माता व बनोडा बालाजी क्षेत्र मे रहना बताया
जिसे ओर कडाई से पुछताछ की गई तो उसके द्वारा एक मोटरसाईकल मांण्डना थाना बेगूं क्षेत्र से फरवरी में
चुराना स्वीकार किया। जिस पर थाना हाजा का रिकार्ड देखा गया तो मोटरसाईकल चोरी होना व थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 40 / 2022 धारा 379 भादस दर्ज होना जानकारी में आया। जिस पर कालु प्रजापत को प्रकरण मे गिरफतार कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया रिमाण्ड प्राप्त कर कडाई से पुछताछ की तो माण्डना से चोरी गई। मोटरसाईकिल बरामद कराने की सुचना दी चोरी गई मोटरसाईकिल अभियुक्त कालु प्रजापत की निशादेही से बरामद की गई। दौराने पुछताछ अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथीगणो के साथ मिलकर थाना क्षैत्र बेगूं बानोडा बालाजी, जोगणिया माता व चित्तौडगढ, कनेरा, माण्डलगढ भीलवाडा, नीमच एमपी से विभिन्न स्थानो से कई मोटरसाईकिले चुराना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस टिम द्वारा दबिश देकर अभि के साथी मुल्जिमानो नारायण लाल रेगर, सोनु मेघवाल निवासी विजयपुर, जसवंत रेगर निवासी होंकमपुरा थाना बस्सी जिला चित्तौड़गढ़ को तलाश कर थाना हाजा पर लाकर पुछताछ की गई तो सभी ने कालु प्रजापत के साथ मिलकर मोटर साईकल चूराना स्वीकार किया। चारो अभियुक्तगणो से अलग-अलग पुछताछ कर अब तक विभिन्न कम्पनी जिसमें अपाची, हिरो होडा स्पलेडर प्लस, एचएफ डीलेक्स, कम्पनी की कुल 16 मोटरसाईकले बरामद की गई। जो मोटरसाईकल चित्तौड़गढ़, नीमच एमपी, माण्डलगढ भीलवाडा, कनेरा बेगूं से चुराई गई है। अभियुक्तगणो से ओर पुछताछ जारी है। जो पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे है। जिनसे अनुसंधान जारी है। चारो अपराधी मोटरसाईकिल चोरी के शातिर अपराधी है। उक्त बरामद मोटरसाईकिलों में से 08 मोटरसाईकिले जसवन्त के एकान्त खेत पर बने कमरे से व 03 मोटरसाईकले, नारायण के मकान से 02 मोटरसाईकिले, कालु के नोहरा से व 03 मोटरसाईकिले
सोनू कुमार के मकान के ढालिया से बरामद की गई है।
पुलिस टीम सदस्य में रतनसिंह पु.नि थानाधिकारी, रमेशचन्द्र सउनि, गुलाबचन्द्र एचसी न.1353, महेन्द्र कानि. 1543,  धर्मेन्द्र कानि न. 1577, श्रीभान कानि न. 205, राजेन्द्र कानि न. 1129, मुखराम कानि न. 882, गोविन्द कानि न 636, विकाश कानि न. 1083, सुरेन्द्रसिह कानि नं.1011 और बेनीगोपाल कानि नं. 1198 आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ