चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को चित्तौड़गढ़ शहर के गोरा बादल स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि कोविड के कारण पिछले दो वर्षों से यह कार्यक्रम नहीं हो पाया था। जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि गोरा बादल स्टेडियम में योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से योग के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आयुक्त नगर परिषद को गोरा बादल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला कलक्टर ने समस्त पंचायत समितियों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने और समस्त उपखंड अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0 टिप्पणियाँ