रेलवे सुरक्षा बल का एक्शन : रेलवे सम्पति को नुकसान पहुँचाने के मामले में 8 युवक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। शहर में शुक्रवार को अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव, रेल्वे सम्पति को नुकसान पहुंचाने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आठ युवकों को गिरफ्तार किया हैं। रेलवे सुरक्षा बल के थानाधिकारी नाथू राम जाट ने बताया कि रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर हुड़दंग व पथराव करने, रेल यातायात प्रभावित करने को लेकर प्रकरण दर्ज किया हैं। 
शुक्रवार को सेना की तैयारी कर रहे कई युवाओं ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उग्र और हिंसक हो गया। दो रेल के इंजन पर आंदोलनकारियों ने पथराव किया जिससे इंजन के कांच टूट गए। रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले में कन्हैया लाल तोरनिया, प्रह्लाद कुमार जाट निवासी मानसिंह जी का खेड़ा, हनुमान सिंह निवासी गोपालपुरा, बलवंत सिंह निवासी मगरदा,
प्रह्लाद जाट निवासी मानसिंह जी खेड़ा, आदित्य राज सिंह राणावत निवासी मस्जिद के पीछे चंदेरिया, विजय भाटी निवासी मस्जिद के पीछे चंदेरिया और अभिषेक धाकड़ निवासी पालका आदि को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया हैं। प्रदर्शनकारियों में अन्य युवकों को भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर नामजद करने का प्रयास किया जा रहा हैं। शुक्रवार को हुए पथराव से बचने के लिए पुलिस भी अपनी जान बचाकर एक बार मौके से भाग छूटी। बाद में एडिशन एसपी सहित मौके पर पहुंचे पुलिस जाब्ते ने युवकों को खदेड़ दिया। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने भी 15 युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ