बेगूं के कालादेह में लघु सिंचाई परियोजना के लिए जल उपयोक्ता संगम के चुनाव कार्यक्रम की तिथि घोषित

चित्तौड़गढ़। कालादेह के लिए लघु सिंचाई परियोजना के लिए जल उपयोक्ता संगम के चुनाव कार्यक्रम की तिथि निर्धारित कर दी गई है। राजस्थान सिंचाई प्रणाली के प्रबंधन में कृषकों की सहभागिता अधिनियम 2000 व नियम 2002 के अंतर्गत कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। 
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक अभियंता जल संसाधन उपखंड बेगूं प्रवीण बेरवा ने बताया कि कालादेह लघु सिंचाई परियोजना पर एक जल उपयोक्ता संगम का गठन किया जाना है, जिसके चुनाव हेतु 23 जून, 2022 को नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे एवं आवश्यकता होने पर 24 जून, 2022 को मतदान करवाया जाएगा। मतदान प्रक्रिया राजीव गांधी सेवा केंद्र कालादेह पर पूर्ण की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ