गढ़ी व सलूम्बर में 4 इंच से ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 3 दिन का अलर्ट

चित्तौड़गढ़। बीती रात को बांसवाड़ा और उदयपुर जिले में प्री मानसून में जमकर बारिश हुई हैं। बांसवाड़ा के गढ़ी में सबसे ज्यादा 115 एमएम (साढ़े चार इंच से ज्यादा) बरसात, उदयपुर के सलूम्बर में भी 100 एमएम (चार इंच) बारिश हुई हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले 2-3 दिन उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के 14 जिलों में प्री-मानसून में अच्छी बारिश होने की संभावना हैं। 
मौसम विभाग ने 13 जून को बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के अलावा जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं जालोर, पाली, नागौर जिलों में भी बारिश हो सकती है।
इसी तरह 14 जून को कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, और चित्तौड़गढ़ में बारिश-आंधी हो सकती है।
प्री मानसून की एक्टिविटी 15 जून को भी बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ