ब्रेजा कार में 135 किलो अफीम डोडाचुरा का परिवहन, एक अभियुक्त गिरफ्तार, देशी पिस्टल व मैग्जीन मय दो जिन्दा कारतूस जब्त

चित्तौड़गढ़। सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 135 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त किया हैं। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल, मैगजीन मय दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। लोकल स्पेशल एक्ट की धरपकड बाबत अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन एवं कैलाश सांदु अति. पुलिस मुख्यालय चितौडगढ एवं बुद्धराज टांक पुलिस उप अधीक्षक वृत्त चित्तौड़गढ़ के निर्देशन में हरेन्द्र सिंह सौदा थानाधिकारी थाना सदर मय जाब्ता भुपेन्द्रसिंह हेड कानि. 1018, हेमव्रतसिंह कानि. 881, सुरेन्द्रपाल कानि. 550, भजनलाल कानि. 530, दीपक कुमार कानि 1553, ज्ञानाराम कानि. 826 मय सरकारी बोलेरो नम्बर आरजे 09 युबी 0185 मय चालक मनोहर सिंह कानि. 34 के हाईवे रोड नरपत खेड़ी पुलिया सरहद नरपत खेड़ी पर पुलिस बैरीकेट्स लगाकर नाकाबन्दी प्रारम्भ की। दौराने नाकाबन्दी रिठौला चौराये की तरफ से एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार बिना नम्बरी आई जिसको हेड कानि., भुपेन्द्रसिंह 1018 मय जाब्ता द्वारा बावर्दी रोकने का प्रयास किया तो कार चालक द्वारा कार को नहीं रोककर तेज गति से भगाकर रोड पर नाकाबन्दी हेतु लगाये बेरीकेट्स के टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। जिससे कार क्षतिग्रस्त होने से जाब्ता द्वारा कार को रोककर अभियुक्त को पकड़ा। पुलिस को राम निर्मल पाल गोरा विश्नोई पिता हडुमानराम विश्नोई उम्र 22 साल निवासी मेलबा धवां थाना झंवर जिला जोधपुर होना बताया। जिसकी तलाशी में एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन तथा दो जिन्दा कारतूस एवं ब्रेजा कार में कुल 07 काले प्लास्टिक कट्टों में कुल 135 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा भरा पाया गया जिस पर अभियुक्त को गिरफतार कर अवैध डोडाचुरा मय देशी पिस्टल मैग्जीन तथा दो जिन्दा कारतूस के जब्त किये जाकर ब्रेजा कार नम्बर जीए08-आर-1851 को जब्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में भुपेन्द्रसिंह हेड कानि., सुरेन्द्रपाल कानि. व दीपक कुमार कानि. की विशेष भूमिका रही है।
टीम कार्यवाही में हरेन्द्र सिंह सोदा पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर, भुपेन्द्र सिंह हैड कानि. 1018, हेमवृत सिंह कानि. 881, सुरेन्द्र पाल कानि. 550, भजन लाल कानि. न. 530, दीपक कुमार कानि. 1553, ज्ञानाराम कानि. 826, मनोहरसिंह कानि. चालक न. 34 आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ