चित्तौड़गढ़। भदेसर उपखण्ड के नाहरगढ़ में रास्ते में पानी की नाली निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। जिससे दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। जानकारी के अनुसार बीती रात को नाहरगढ़ गांव में पानी की नाली को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे 6 लोग घायल हो गए। वहो दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हो गए। गंभीरावस्था में घायलों को चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ तीन की हालत गम्भीर होम से उदयपुर रैफर किया गया। सूचना पर भदेसर डिप्टी, थानाधिकारी व पुलिस जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचा।
0 टिप्पणियाँ