पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन


चित्तौड़गढ़। पुरस्कृत शिक्षकों को विभिन्न योजनाओं में लाभ देने की मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को अमल कराने की मांग को लेकर पुरस्कृत शिक्षक फोरम के तत्वावधान में सम्पूर्ण प्रदेश में दिये जा रहे ज्ञापन की श्रृंखला में पुरस्कृत शिक्षक फोरम जिला शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा मंगलवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि पुरस्कृत शिक्षकों को विभिन्न योजनाओं में लाभ देने हेतु वर्ष 2010 एवं 2019 में 5 सितम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा घोषणाएँ की गई थी किन्तु आज दिनांक तक कईं घोषणाओं का क्रियान्वयन नहीं कराये जाने से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को पुरस्कृत शिक्षक फोरम जिला शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा संरक्षक लक्ष्मीलाल दशोरा के नेतृत्व में समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। जिसमें पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को स्थानान्तरण, काउन्सिलिंग में प्राथमिकता देते हुए इच्छित स्थान दिये जाने, रियायती दर पर फ्लेट अथवा भूखण्ड उपलब्ध कराने, राजकीय समारेाह में पुरस्कृत शिक्षकों को आमंत्रित किये जाने, अकादमिक कमेटियों में प्रतिनिधित्व दिये जाने की घोषणा की पालना कराये जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर सचिव राजेश ओझा, पूरणमल तेली, सत्यनारायण ईनाणी, शैतानसिंह राणावत, महेश बाबू शर्मा, भेरूशंकर व्यास, कमलाकन्त शर्मा, यशवंत दशोरा, अब्दुल जब्बार खान आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ