चित्तौडगढ़। चित्तौडगढ़ के रजतसिंह शेखावत भारतीय सेना में पदोन्नत होकर मेजर बने है।
27 वर्षीय मेजर रजत शेखावत की प्रारम्भिक शिक्षा विशाल एकेडमी व बिरला शिक्षा केन्द्र चित्तौडगढ में हुई, वर्ष 2012 में रजत का (एन.डी.ए.) राष्टीय रक्षा अकादमी में चयन हुआ। वर्ष 2015 में एनडीए पास आउट होकर एवं 2016 मे भारतीय सेन्य अकादमी-आईएमए से पास आउट होकर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टीनेन्ट बने। वर्ष 2018 मे केप्टेन बने एवं 11 जून 2022 को भारतीय सेना मे मेजर बने हैं।
मेजर रजत शेखावत वर्तमान में असम राइफल्स मे सेवाये दे रहे हैं। रजत शेखावत के इस पदोन्नति के अवसर पर सेन्य अधिकारियो सहित मम्मी पापा, सुनिता कंवर, छोटूसिंह शेखावत, पत्नी रिद्वि राठौड सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ