राजस्थान स्टेट चैम्पियनशिप टेबल सॉकर प्रतियोगिता 9 से, चयनित टीम राष्ट्रीय स्तर पर लेगी भाग


चित्तौड़गढ़। राजस्थान स्टेट चेम्पियनशिप टेबल सॉकर 2022-23 प्रतियोगिता आगामी 9 जून से 10 जून तक घोसुण्डा में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत होंगे जबकि अध्यक्षता फेडरेशन ऑफ टेबल सॉकर इंडिया, दिल्ली के सचिव मनोज सैनी करेंगे।
टेबल सॉकर एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र खटीक ने बताया कि प्रतियोगिता 9 जून को प्रातः 11 बजे उद्घाटन मैच के साथ प्रारंभ होगी। इस प्रतियोगिता में 22 जिलों की टीमें भाग लेगी जो 8 जून सायं तक चित्तौड़गढ़ पहुँचेगी। सचिव ने बताया कि खिलाडियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है इसके साथ ही प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियो को अंतिम रूप दिया गया। एसोसिएशन के सभी सदस्य, शारीरिक शिक्षक और घोसुण्डा के ग्रामीण जनों द्वारा प्रतियोगिता तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता से चयनित टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ