अफीम किसान संघ की सर्वसाधारण बैठक आयोजित



रिपोर्टर-विमल नलवाया
डूंगला। अफीम किसान संघ राजस्थान मध्य प्रदेश के बैनर तले शनि महाराज देवली में सभी अफीम किसानों की बैठक हुई। बैठक में सीपीएस पद्धति का किसानों द्वारा जमकर विरोध किया गया तथा सीपीएस समाप्त करने के लिए आंदोलन करने के साथ ही मार्फिन नीति एवं धारा 8 / 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत किसानों को बेवजह फसाए जाने से आहत होकर डोडा चूरा को नारकोटिक्स एक्ट से हटाकर आबकारी एक्ट में देने की मांग रखी। साथ ही मार्फीन निती का विरोध किया एवं अफिम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मानक से तय करने तथा डोडा चुरा का मुआवजा देने पर ही नष्ट करने एवं सरकार द्वारा जबरन नष्ट करवाये जाने पर आंदोलन करने, पुराने बकाया किसानों को प्राप्त नहीं होने से रोष व्याप्त है। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया जिनमें मुख्य अतिथि सुरजमल मेनारिया सालेडा, संघठन संरक्षक मंडल भगवती लाल, राजमल, रामेश्वर गुर्जर, देवी सिंह, रतन लाल तथा पदाधिकारी पहलाद राय तेली सचिव, सीताराम डांगी उपाध्यक्ष, मदन लाल जाट, मोहन लाल शर्मा, कैलाश धाकड़ बडोली, मदन लाल धाकड़, शंकर लाल धाकड़ निंबाहेड़ा, बद्री लाल जाट, रामेश्वर कुमावत बिलोट, जगदीश नवानिया, सुरेंद्र सिंह, मोहनलाल तेली नगर कांग्रेस अध्यक्ष, छोगा लाल जणवा, उदय लाल,भगवती लाल सहित किसान संघ अध्यक्ष दुर्गेश जोशी उपस्थित रहे। अध्यक्ष दुर्गेश जोशी ने बताया की हम किसानों की मांग को तथा उनके शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा सम्मानजनक व्यवस्था हेतु सरकार व विभाग तथा किसानों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है और इसी प्रयास के तहत खंड बैठकों का दौर जारी है तथा बहुत जल्द सांसद सीपी जोशी, सुधीर गुप्ता और विभाग के डीएनसी और डी ओ से मुलाकात कर विशाल कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। सभा को मोहन लाल खारोल इडरा, रामेश्वर गुर्जर, रामेश्वर कुमावत, नारायण अहीर, भगवती लाल अरनेड, जसराज  व दुर्गेश जोशी ने संबोधित किया। आगामी बैठक बुधवार को एलवा  माता में रखते हुए सरकार को सीपीएस पद्धति के तथा धारा 8/28 एनडीपीएस एक्ट के विरोध में ज्ञापन सौंपा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ