चित्तौड़गढ़। बूंदी रोड़ स्थित सत्यनारायण व्यायामशाला पर गत 6 जून से जारी कुश्ती प्रशिक्षण शिविर का रविवार 19 जून को प्रातः 7ः30 बजे राजस्थान वाॅलीवाल संघ के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता व यूनियन क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पोखरना द्वारा अवलोकन किया गया। इनके साथ वाॅलीवाल संघ जिलाध्यक्ष ललित सेठिया भी उपस्थित रहे।
जिला कुश्ती संघ सचिव रतन गुर्जन (ओप) ने बताया कि लक्ष्मीनारायण पोखरना वाॅलीवाल व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके है। संचालक गुरु भंवर सिंह चैहान, खलीफा ओमप्रकाश एणिया, देवीलाल माली ने लक्ष्मीनारायण पोखरना एवं कुश्ती सचिव व प्रशिक्षक रतन गुर्जर, करण भोई, कन्हैयालाल माली ने ललित सेठिया का माला एवं मेवाड़ी पगड़ी पहना, उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया गया। शिविर में प्रशिक्षण दे रहे कुश्ती कोच महेन्द्र सिंह व आंचल नागर द्वारा तकनीकी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पोखरना द्वारा बच्चों को पहलवानी करते हुए अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया गया। सेठिया ने बालक-बालिका पहलवानों को निरन्तर अभ्यास करने एवं व्यायामशाला में अनुशासित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संचालक गुरु भंवर सिंह चैहान ने आभार व्यक्त किया। सभी पहलवानों के आग्रह पर शिविर को पाँच दिवस बढ़ाते हुए 25 जून सायंकाल तक किया गया।
0 टिप्पणियाँ