चित्तौड़गढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फाउण्डेशन फाॅर इकोलोजिकल सिक्योरिटी संस्था व मेवाड़ शामलात मंच बेंगु के संयुक्त तत्वावधान में चरागाह विकास समितियों के फेडरेशन कार्यक्रम का आयोजन मेघनिवास(सुवाणिया) मे किया। एफईएस प्रतिनिधि अमित चौरे ने बताया कि कार्यक्रम मे एफईएस व मेवाड़ शामलात मंच प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थिति प्रतिभागियों को पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरुक किया। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिले के सभी ब्लॉकों से आये संस्था के ब्लॉक प्रशिक्षक व चरागाह विकास समिति के प्रतिनिधियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के बारे में अपने-अपने ब्लॉक में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विचार रखें।
फेडरेशन मीटिंग में एफईएस संस्था से गिरधारी लाल वर्मा, सांवर लाल जाट, भैंसरोड़गढ़ पूर्व प्रधान वीणा दशोरा सुवाणीया सरपंच हीरा बाई, मेवाड़ शामलात मंच अध्यक्ष घिसा लाल धाकड़, पर्यावरण मित्र भैरवदत्त शिक्षक सहित चरागाह विकास समिति सदस्य, जन प्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ