चित्तौड़गढ़। केन्द्रीय कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) के निर्णय के आधार पर अपनी जायज लंबित मांगों को लेकर अलारसा के तत्वावधान में किये जा रहे आन्दोलनों के तहत सोमवार को चित्तौड़गढ़ में शाखा सचिव देवस्वरूप बी की अध्यक्षता में प्रातः एक दिवसीय अनशन (हंगर फास्ट) किया गया।
अलारसा द्वारा की जा रही भूख हड़ताल (क्रमिक अनशन) में एनडीए रात्रि ड्यूटी भत्तरा सभी को लागू करने, लाईन बाॅक्स पुनः लागू करने, महिला रनिंग स्टाॅफ हेतु मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने, रनिंग रूम की सुविधाओं की कमी को सुधारने, गैर कानूनी जेपीओ बनाकर रनिंग स्टाॅफ और अधिक बोझ न डाले, एनपीएस को बंद कर ओपीएस लागू करने, एएलपी को रिस्क अलाउंस भत्ता दिये जाने, 9$2 घंटे कार्य करने का मेमो नियम विरूद्ध जारी करना एवं दबावपूर्व ट्रेन संचालन बंद करने, क्रू बिट को बढ़ाना बंद किये जाने सहित कई मांगों के निराकरण की मांग की गई।
इस अवसर पर देवीलाल मावी, प्रेमशंकर पुष्करणा, मनोज स्वामी, संजय कुमार वी, राजकुमार शर्मा, बसराम मीणा, श्रीराम कुमावत, रामनारायण मीणा, रामस्वरूप मीणा, रमेशचन्द्र एस, पवन सैनी, अब्दुल सत्तार वी, कैलाशचन्द्र मीणा, शेरसिंह मीणा, रामहंस मीणा सहित कईं कार्मिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ