चित्तौड़गढ़। भादसोडा चौराहा पर साँवलियाजी प्राकट्य स्थल मंदिर के सामने खड़ी एक ट्रक क़े कैबिन में आग लग गई। जानकारी के अनुसार मंदिर के सामने सर्विस रोड पर एक ट्रक खड़ी कर चालक व खलासी दर्शन को मंदिर गए हुए थे। तभी पीछे से ट्रक में शॉर्ट सर्किट से कैबिन में आग लग गई। मंदिर के आसपास के दुकानदार एवं लोगों ने कड़ी मेहनत से आग बुझाई। ग़नीमत रही की आग कैबिन तक ही सीमित रही। ट्रक में भरा परचून का सामान बच गया।
0 टिप्पणियाँ