भदेसर में भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सफाई अभियान


चित्तौड़गढ़। भदेसर के लक्ष्मीनाथ मंदिर व आंगनवाड़ी परिसर में केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़ महिला मोर्चा अध्यक्ष वीणा दशोरा के निर्देशानुसार भदेसर संयोजक विद्या देवी अग्रवाल शंभूपुरा के नेतृत्व में महिलाओं ने परिंदे बांधे। मंदिर व आंगनवाड़ी परिसर में सफाई की। भदेसर मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य कमला देवी सोनी, चंदा आचार्य, दीपमाला त्रिपाठी, राजकुमारी आचार्य, संगीता सोनी ,गिरजा कुंवर, लाल कुआं आशा रखा शशि कला जैन, पुजारी विजय रामदास, लालादास, मनोज कोठारी शंभूपुरा, अबयेगिरी,कई महिलाएं उपस्थित थे। श्रीमती विद्या देवी अग्रवाल ने कहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पिछले 8 वर्षों में देश की आम जनता के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया। देश के करोड़ों परिवार लाभार्थी हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ