चित्तौड़गढ़। पिछले 10 साल से पुलिस थाना का किराया नही देने पर जिले के जिला प्रमुख ने पुलिस थाने में जाकर थाना खाली करने की मांग करने लगे और सीढ़ियों पर ही लेट गए। दरहसल चित्तौड़गढ़ के सदर पुलिस थाना वर्ष 2012 से जिला परिषद की जमीन में बिना किराए के चल रहा हैं। पुलिस विभाग द्वारा जब से जिला परिषद का भवन उपयोग में लेने लगे तब से आज तक एक रुपए किराया का जमा नही करवाया। इसको लेकर जिला परिषद ने कई बार विभाग को पत्र भी लिखे। लेकिन कोई ठोस निर्णय सामने निकल नही आया। आज सुबह 10 बजे जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ किराये की मांग और भवन खाली कराने की मांग को लेकर सदर थाना पहुंच गये। सदर थाना पहुंचने पर गेट पर ही पुलिस का वाहन खड़ा था। ऐसे में उन्होनें अपनी
गाड़ी को मेन गेट पर ही खड़ा कर दिया
और वहीं दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए।
उन्होंने कहा कि 10 साल से पुलिस थाना
उनकी जमीन पर चल रहा है, लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बुद्धराज टांक, सीआई हरेन्द्र सिंह सोढ़ा सहित पुलिस बल तैनात किया गया लेकिन सुरेश धाकड़ थाने के बाहर सीढ़ियों पर लेट गये और पुलिस अधिकारी उनकी मान मनुहार करते दिखे। सूचना पर एडीएम गीतेश श्री मालवीय सदर थाना पहुंचे और एक माह में बीच का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ सदर पुलिस थाना से निकले।
0 टिप्पणियाँ