चित्तौड़गढ़, (सलमान)। जिले के मण्डफिया थाना क्षेत्र के चरपोटिया में दलित समुदाय की बिन्दोली रोकने के प्रकरण में पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनो के बेनर तले आज जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं।
मांगीलाल मेघवाल ने बताया कि 24 मई को उसके बच्चे के मुण्डन संस्कार होने से चरपोटिया गाँव में बिन्दौली निकाली जा रही थी। इसी दौरान असामाजिक तत्वो के लोगो ने मारपीट कर बिन्दोली रोक दी। घटना का मुकदमा मण्डफिया पुलिस थाना मे नामजद दर्ज करवाया गया। मांगी लाल ने बताया कि इस मामले की कार्यवाही भदेसर पुलिस उप अधीक्षक के पास है। जांच अधिकारी चरपोटिया पहुंचे वहा अभियुक्तो को सह दी और पीड़ित परिवार व गवाहो को डराया धमकाया दोषपूर्ण कार्यवाही की। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही की। सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की।
धरने को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, जिला संयोजक प्रेम सालवी, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल बैरवा, पार्टी के जिला प्रभारी बालु नायक, समता संगठन के जवाहरलाल मेघवाल, प्रभुलाल भील, महेश कंजर, अजय बैरवा, राधा जटिया, ममता प्रजापत, सुल्तान मोहम्मद, प्रतिरोध से नारायणलाल भील, एएसपी के जिला अध्यक्ष आजाद वाल्मिकी, संजय वाल्मीकी, भीम आर्मी के पुर्व जिला प्रभारी संतोष देवी, कालुराराम मेघवाल, पीरुलाल, अमरचन्द चरपोटिया, प्रभुलाल उदयलाल भीमनगर, भीम आर्मी मीडिया प्रभारी प्रकाश पीपलवास, भीम आर्मी चित्तौड़गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर लाल, भदेसर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश नपावली, सेमलिया, सुनिल आमली चौराहा, भैरुलाल आलोद, कमलेश सतिखेडा, कमलेश सालवी, धनराज खटीक, भेरुलाल आलोद,भेरुलाल अररिया पंथ, कमलेश मेघवाल रमेश भाट, रिन्कु राव राजकुमार व पीडित परिवार के लोग भी धरने पर बैठकर न्याय की मांग की हैं।
0 टिप्पणियाँ