चित्तौड़गढ़, (सलमान)। टेबल साॅकर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप टेबल साॅकर 2022-23 का उद्घाटन गुरूवार 9 जून को ग्राम घोसुंडा में राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच दिनेश भाई ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में फिजिकल डिप्टी संयुक्त निदेशक उदयपुर गोवर्धन लाल खटीक, पूर्व सरपंच मोहनलाल खटीक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में ललित खोईवाल, लक्ष्मण खटीक, गणपत खटीक, शंकर खटीक, मुकेश सोमानी ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। एसोसिएशन के सचिव जगदीशचन्द्र खटीक ने प्रतियोगिता परिचय दिया। राजस्थान के 16 जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने स्टेट चैंपियनशिप में भाग लिया।
मुख्य अतिथि मंत्री जाड़ावत ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को कहा कि खेलों से भाईचारा, अनुशासन तथा एकता की भावना का विकास होता है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। इस अवसर पर कई खेल संघों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि ग्रामवासी शांतिलाल सोनी, रंग लाल खटीक, तुलसीराम रेगर, तुलसीराम भोई, पूर्व उप सरपंच विनोद कुमार, जिला कुश्ती संघ के सचिव रतन गुर्जर, जिमनास्टिक संघ के दिलीप सिंह, एथेलेटिक संघ के सोमेश त्यागी, हॉकी संघ के रईस मोहम्मद, अख्तर खान, सचिव टेबल साकर प्रतापगढ़ विनोद खटीक, जालौर सचिव रामपाल सारण, डूंगरपुर सचिव गोपाल पाटीदार उपस्थित थे। संचालन शारीरिक शिक्षक पारस कुमार टेलर ने किया।

0 टिप्पणियाँ