चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रीति जैन ने बताया कि विगत दिनों देश प्रदेश में आपतिजनक टिप्पणी को लेकर हुई हिंसा के मध्य नजर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट करने वाले एवं स्टेट्स लगाने एवं अफवाह फैलाने वालों के विरूद्व विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। विशेष कार्यवाही अभियान के तहत पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा क्षेत्र में दो युवकों द्वारा अपने वाट्सअप स्टेट्स पर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश करने के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट लगाने के दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है
पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में विनोद उर्फ ललित पिता प्रभुलाल जाति भील उम्र 20 साल निवासी मांगरोल थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ और राकेश पिता शंकरलाल जाति खटीक उम्र 21 साल निवासी बिनोता थाना सदर निम्बाहेड़ा
जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया हैं।
आमजन से अपील
जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ की आमजन से अपील है कि किसी भी सोशल मीडिया
प्लेटफॉर्म पर सांप्रदायिक माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने संबंधी कोई भी पोस्ट शेयर नहीं करें ना ही इस प्रकार के स्टेट्स या डीपी लगावे अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ साइबर टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ