अभयपुर में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन


चित्तौड़गढ़। विजयपुर घाटा क्षेत्र की अभयपुर पंचायत मे तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ प्रदेश महासचिव अभिमन्युसिंह जाडावत थे। वहीं अध्यक्षता अभयपुर सरपंच रघुवीरसिंह पंवार ने की। विशिष्ठ अतिथी युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष युवराज श्रीमाली, जिला कांग्रेस के सचिव मोहसीन खान थे।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता मे विभिन्न टीमों ने भाग लिया। फाईनल मैच रेल्वे स्टेशन की युनाईटेड टीम एवं अभयपुर गांव की क्रिकेट टीम के बीच हुआ जिसमें चित्तौडगढ के रेल्वे स्टेशन की युनाईटेड टीम ने जीत हासिल करी। उपविजेता अभयपुर की टीम रही। जानकारी देते हुए शेरसिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि जाडावत ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि खेलों से भाईचारा बढता है तथा खेलों से हम सभी का सर्वांगीण विकास होता है इसके साथ ही विजेता टीम को ट्रॉफी भेट की एवं मेन ऑफ द मेच सुनिल टेलर को पुरस्कृत किया। वहीं उपविजेता टीम केा ट्रॉफी ओयाजनो द्वारा प्रदान की गयी। इस दौरान के गांव के कई खेल-प्रेमी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ