चित्तौड़गढ़। जिंक नगर में इंटर जिंक बैडमिंटन और टीटी टूर्नामेंट सीजन थ्री का आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट में हिन्दुस्तान जिंक की सभी इकाईयों के 100 से अधिक खिलाडी प्रतिभागी होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंदुस्तान जिंक के सीईओ आईबीयू स्मेल्टर्स सी चंद्रु, अध्यक्ष यूनियन के महामंत्री घनश्यामसिंह राणावत ने बैडमिंटन पर शार्ट खेल कर की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड दीपक सोपोरी थे। टूर्नामेन्ट के संयोजक लोकेशन एचआर हेड डॉ अनागत आशीष ने स्वागत उदबोधन में टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सी चंद्रु ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेले।
उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि टूर्नामेंट में अधिक से अधिक खिलाड़ी भाग ले और टूर्नामेंट सफल हो यह हम सब की जिम्मेदारी है।टूर्नामेंट हेतु उच्च स्तर की व्यवस्था की गई है। चंदेरिया के लोकेशन हेड दीपक सोपोरी और यूनियन के महामंत्री घनश्यामसिंह राणावत ने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ती है
साथ ही टीम भावना बढ़ती है। उदघाटन समारोह का संचालन आयोजन समिति के जीएनएस चौहान ने किया। उदघाटन समारोह में सुब्रतो मंडल, चंडीप्रसाद, आदित्य सिंह, जगदीश प्रजापति, एसएस सोनी, विमल पंड्या, इंद्रजीत सिंह, संजय असनानी, नवीन इटोदिया, बीएल पुरोहित, पी एल जाट, नरेंद्र गहलोत, पीएस राठौड़, दिलीप सिंह सिसोदिया, विजय राव, सुरजीत सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। आयोजन में बैडमिंटन सिंगल डबल्स, टीटी सिंगल डबल्स के मैच नॉक आउट बेसिस पर हो रहे हैं। टूर्नामेंट के निर्णायक मनन शर्मा, लोकेश तिवारी, योगेन्द्र सिंह राणावत, जितेंद्र गोड एवं विजय राव है। इकाईयों के प्रतिभागी खिलाड़ियों हेतु आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई है।
0 टिप्पणियाँ