चित्तौड़गढ़। सोशल मीडिया पर धर्म विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने सम्बधि आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में रावतभाटा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। थाना रावतभाटा की ओर से प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर तत्वरीत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रीति जैन आईपीएस के निर्देशन में ज्ञानप्रकाश नवल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा व वृत्ताधिकारी रावतभाटा झाबरमल यादव के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मदनलाल पु.नि. के नेत्तृव में थाना हाजा पर अलग-अलग टीम गठित की जाकर सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं साम्प्रदायिक माहौल खराब करने कोशिश करने के सम्बंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में दो युवको को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में वेदप्रकाश पिता मातादीन जाति यादव उम्र 46 साल निवासी करीरा थाना कनीना जिला महेन्द्रगढ हरियाणा हॉल बालाजी नगर रावतभाटा थाना रावतभाटा और राकेश पिता कुन्दनमल भण्डारी जाति जैन उम्र 34 साल निवासी बाजार नम्बर 2 रावतभाटा थाना रावतभाटा को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस की आमजन से अपील :-
जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ की आमजन से अपील है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर
साम्प्रदायिक माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने सम्बधि कोई भी पोस्ट शेयर नही करे ना
ही इस प्रकार के स्टेटस व डीपी लगाये अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की
जावेगी। जिला पुलिस चित्तौड़गढ साईबर टीम के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर
आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
0 टिप्पणियाँ