नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में पट्टा वितरण कार्यक्रम मंगलवार को


चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशासन शहरो के संग अभियान 2021 के द्वितीय चरण के तहत नगर परिषद चितौडगढ द्वारा मंगलवार को नगर परिषद प्रांगण मे पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। कार्यक्रम राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जावेगा।
आयुक्त रविन्द्रसिंह यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेष की जनता जिनके पास स्वंय का मकान तो लेकिन उसके स्वामित्व के वैध दस्तावेज नही होने से उन सभी को लाभान्वित करने हेतु चलाये जा रहे प्रशासन शहरो के संग अभियान 2021 के द्वितीय चरण के तहत नगर परिषद द्वारा मंगलवार को नगर परिषद प्रांगण में        प्रातः 11.30 बजे पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।
सभापति संदीप शर्मा ने पट्टा प्राप्त करने वाले आवेदकों से अपील कि है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पट्टा वितरण कार्यक्रम भाग लेवें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ