अवैध बजरी परिवहन करते तीन डम्पर जप्त


गंगरार, (चंद्र प्रकाश)। अवैध बजरी परिवहन की धरपक्कड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी परिवहन करते तीन डम्पर जप्त किए।
थाना अधिकारी शिवलाल मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें ददु सिंह, रमेश चन्द्र, कुंजीलाल, माधवलाल, भैरूलाल ने तत्परता दिखाते हुए। जोजरों का खेड़ा के पास स्थित टोल टैक्स पर अवैध बजरी का परिवहन करने वाले वाहनो पर कार्यवाही करते हुए, अवैध बजरी से भरे हुये डम्परों के चालको से उनके बारे में पूछताछ की तो सामने आया की श्यामलाल पुत्र नारायण गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी त्रेष्ठा, ईश्वरलाल पुत्र ओमप्रकाश वेष्णव उम्र 30 वर्ष निवासी सोनियाणा व सत्तु पुत्र मांगीलाल गुर्जर उम्र 28 वर्ष निवासी नन्दराय पुलिस थाना काछोला जिला भीलवाड़ा ने बताया कि अवैध बजरी कान्या खेडी भीलवाडा की और से भरकर निम्बाहेडा चितौडगढ़ की तरफ बजरी परिवहन करने की बात कही। जिस पर हर तीनों डम्परो को थाने परिसर में खडा करवाने की जगह नही होने से सुरक्षार्थ बालोटिया पेट्रोल पम्प हाईवे रोड पर खड़ा करवाया गया। अवैध बजरी से भरे हुए डम्परो की सूचना पर खनिज विभाग के कार्यदेशक जमना शंकर को दी गई जिनके द्वारा थाने पहुंच नियमानुसार कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ