कुमावत समाज के नव विवाहित दम्पतियोंको विवाह प्रमाण पत्र एवं हथलेवा राशि सौंपी


चित्तौड़गढ़। श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर सम्पन्न हुए चतुर्थ तुलसी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे नव विवाहित जोड़ों को हथलेवा (कन्यादान) राशि एवं विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
संस्थान सचिव पूर्व पार्षद राजकुमार बेरा के अनुसार, गत तीन मई, अक्षय तृतीया पर सम्पन्न समाज के चतुर्थ आदर्श तुलसी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में नव विवाहित दम्पति को रविवार को सेतु मार्ग स्थित कुमावत पंचायत भवन में आयोजित सादे समारोह में 27 जोड़ों को समान रूप से हथलेवा (कन्यादान) राशि एवं विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान नव विवाहित वधुओं को संस्थान द्वारा पोषाक भी प्रदान की गई।

समारोह में सम्मेलन में निराश्रित जोड़ों को विवाह पंजीयन शुल्क हेतु आर्थिक सहयोग देने वाले समाज के भामाशाह जीतमल लाडना, सुरेशचन्द्र साड़ीवाल एवं अशोक कलोया के साथ ही उपहार सामग्री देने वाले संस्थान अध्यक्ष बालचन्द गेन्दर, उप नगर नियोजक यूआईटी मनमोहन मोडीवाल, किशनलाल धनेरिया, ललिता कुमारी आदि भामाशाहों के साथ ही प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले समाज के वयोवृद्ध, युवाओं एवं श्री कुमावत महिला जागृति मंच के पदाधिकारियों का उपरना ओढ़ा कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान सचिव बेरा ने संस्थान की गतिविधियों एवं कोषाध्यक्ष घनश्याम खनारिया ने सम्मेलन में प्राप्त होने वाली आय एवं विभिन्न मदों में होने वाले व्यय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डालचंद खटोड़ के विभिन्न पहलुओं को छुते हुए मारवाड़ी भाषा में कविता पाठ किये जाने को उपस्थित समाजजनों ने काफी सराहा एवं प्रशंसा की।

इस दौरान शिवलाल अडाणिया, रोडूलाल कड़वाल, रमेशचन्द्र खन्ना, नाथुलाल मोरवाल, जगदीश राजोरा, जयकुमार, मदनलाल खनारिया, किशनलाल धनेरिया, रतनलाल, ओमप्रकाश गेन्दर, कालुराम सिरोठा, डाॅ. श्यामसिंह मण्डलिया, मांगीलाल मोरवार, सुन्दर चंगेरिया, मनोहर लाडना, बालुराम, चतरू लाल कुराड़िया, रतनलाल मंडोवरा, रितेश, रमाकान्त नाहर, उमाशंकर दोराया, शेखरसुमन, सचिन, दिनेश, गिरीश, प्रकाश, हरिप्रसाद, भंवरलाल, प्रभुलाल, बरदीचन्द, नन्दकिशोर, लक्ष्मीलाल, शंकरलाल, ऊँकारलाल, भगवतीलाल, केशव, प्रदीप, कुमावत महिला जागृति मंच के पदाधिकारी सहित आस पास क्षेत्र से आए समाजजन उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. सुरेशचन्द्र सिन्धु ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ