भरत सिंघवी बने तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष, मोहित फत्तावत मंत्री

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। तेरपंथ युवक परिषद की वार्षिक सभा व चुनाव का आयोजन पन्नाधाय कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन में हुआ। मंत्री सौरभ ढ़ीलीवाल ने बताया की मीटिंग की शुरुआत नवकार मंत्र के जाप से हुई। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने संघ के विजय गीत का संगान किया। युवक परिषद अध्यक्ष तुषार सुराणा ने बीते पूरे वर्ष परिषद् द्वारा किये गए विभिन कार्यो का उल्लेख किया। इसके पश्चात अध्यक्ष तुषार सुराणा ने अपना पद विसर्जन कर, नियुक्त चुनाव अधिकारी अजित ढ़ीलीवाल, ज्ञानचंद कावड़िया, संजय ढ़ीलीवाल को चुनाव हेतु कार्यवाही हेतु निमंत्रित किया। सभी सदस्यों की सर्वसहमति से भरत सिंघवी को आगामी एक वर्ष के लिए तेरापंथ युवक परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस पर मौजूद परिषद के तुषार सुराणा, सौरभ ढिलीवाल, अरविन्द बीकानेरिया, दीपक जैन, पारस गोलेछा, शानू सुराणा, आदित्य ढिलीवाल, करुण खाभ्या, आशीष डांगी, मोहित फत्तावत, वत्सल पितलिया आदि सदस्यों ने सिंघवी को माला उपरना ओढ़ा कर  स्वागत किया। 
अपने स्वागत भाषण में सिंघवी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया की वह आगमी माह में समाज के प्रत्येक घर घर जाकर परिषद् के सदस्यों से मिलकर समाज की एकता की मिसाल पेश करेंगे व नए सदस्यों को जोड़ेंगे। उसी के साथ उन्होंने मोहित फत्तावत को मंत्री नियुक्त किया व जल्द ही कार्यकारणी बनाने की घोषणा करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ