चित्तौड़गढ़, (सलमान)। श्री महावीर जैन मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक मंडल अध्यक्ष डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे जैन समाज के प्रमुख प्रोफेशनल्स, व्यवसाईयो व उधमियो, कलाकारो, शिक्षाविदो व जिले में कार्यरत जैन संस्थाओं को मंडल के सशक्तिकरण के लिए जोड़ा जाकर भावी गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय किया गया।
प्रचार सचिव सुधीर जैन के अनुसार शनिवार शाम विद्यासागर जैन मांगलिकधाम में आयोजित प्रथम बैठक में महासचिव रणजीत नाहर द्वारा सामूहिक मंगलाचरण से प्रारंभ इस बैठक में चित्तौड़गढ़ के जैन परिवारों से संबंधित पारिवारिक जानकारी युक्त अरिहंत स्मारिका का प्रकाशन, क्षेत्रवार कमेटिया गठित करने, शिक्षा चिकित्सा सहित अन्य सहयोग के लिए विशेष फंड गठित करने,संस्था का पंजीयन करने, चातुर्मास प्रवेश में मंडल की सहभागिता,सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। बैठक के प्रारंभ में महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने उपस्थित सदस्यो का स्वागत कर एजेंडा में सम्मिलित विषयों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष सोहन लाल पोखरना पारसमल पटवारी, राजेंद्र पाटनी,प्रचार प्रसार सचिव सुधीर जैन ने संरक्षक हस्तीमल चोरडिया,चंद्रसिंह कोठारी,ओम प्रकाश अजमेरा और अशोक नाहर का स्वागत किया। महिला मंडल निवर्तमान अध्यक्षा दिलखुश खेरीदिया ने श्री महावीर जैन महिला मंडल अध्यक्षा ज्योति चंडालिया व महासचिव कल्पना मेहता का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। बैठक में श्री महावीर जैन युवा संगठन सदस्यो की आयु 18 से 30 वर्ष, श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल सदस्यों की आयु 30 से 40 वर्ष आयुवर्ग किए जाने और युवाओं को जोड़ कर संस्कार व व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर लगाने सहित नियमित गतिविधियां आयोजित करने के निर्णय किए गया। पूर्व अध्यक्ष डा आर एल मारु, एडवोकेट नरेंद्र नाहर, रघुवीर जैन, रतन लाल भड़कतीया, गौतम पोखरना, हंसराज अब्बानी,नरेंद्र चोरडिया व महेंद्र कुमार टोंग्या, पूर्व महासचिव डा नेमीचंद अग्रवाल,प्रो सी एम रांका, मनसुख पटवारी, हस्ती मल चंडालिया, विमल कोठारी, अशोक चंडालिया व राजेश पगारिया ने आमजन को अहिंसा,शाकाहार सहित भगवान महावीर के सिद्धांतो से जोड़ने का आव्हान किया। डा अरविद सांखला, सीए मनीष छाजेड को प्रोफेशनल, सचिव मुकेश चिप्पड को जैनव्यवसायियो , विपिन नाहर को जैन उद्योगपतियों,,राजकुमार बज को भजन मंडलीयो व जैन शिक्षाविदों को जोड़ने, पारस मल चंडालिया को स्वाध्याय शिविर,राजेश पोखरना तथा रमेश अजमेरा को विचार गोष्ठी, राकेश पटवारी व सुधीर जैन को जैन संस्थाओं के प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा। बैठक में कोषाध्यक्ष संपत डांगी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण जैन ,सी एम बोकडिया,सुनील बोहरा,लक्ष्मी लाल चंडालिया अभय कुमार संचेती,रोशन लाल लोढ़ा, मूल चंद बाघमार,प्रकाश पगारिया,रमेश नागोरी, प्रवीण खमेसरा, नवीन जैन, राकेश सेठिया,राजेंद्र बाबेल,अजीत नाहर, सुधीर सुराणा ,अजीत सुराणा, सांवर मल बोरिया, सीए दिनेश सिसोदिया ,अनिल सिसोदिया,के एम जैन, व नरेंद्र पोखरना आदि का अध्यक्ष डा सेठिया ने परिचय कराते हुए सभी का अभिनंदन किया। महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने बैठक के संचालन के साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ