नए आधार केंद्रों पर रोक, ना तो नई मशीन का रजिस्ट्रेशन होगा ना ही ऑपरेटर्स बनेंगे


चित्तौड़गढ़। राजस्थान में आगामी आदेशों तक नए आधार नामांकन केंद्र नहीं खोले जाएंगे। नए आधार केंद्रों को लेकर यूआईडीएआई नई दिल्ली ने रोक लगा दिया है। भारत सरकार की संस्था यूआईडीएआई ने नई मशीनों के रजिस्ट्रेशन और नए ऑपरेटर के रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया है। यूआईडीएआई से मिले आदेशों के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों को इसके बारे में निर्देश जारी किए हैं।
विशेषाधिकारी यूआईडी विवेक कुमार ने निर्देशों में कहा है कि यूआईडीएआई ने नए आधार ऑपरेटर की ऑनबोर्डिंग व एक्टिव हो चुके आधार ऑपरेटर का मशीन रजिस्ट्रेशन आगामी आदेशों तक बंद कर दिया है। इसलिए नए प्रस्ताव आगामी निर्देशों तक मुख्यालय जयपुर को नहीं भिजवाए जाएं और इस संबंध में सभी ऑपरेटर्स को अपने स्तर पर बताएं ताकि उनके द्वारा मुख्यालय से अनावश्यक संपर्क नहीं किया जाए। सरकार के इन आदेशों के साथ ही चित्तौड़गढ़ जिले में पिछले दिनों नए आधार सेंटर के लिए मांगे गए आवेदन पत्र भी अटक गए हैं। वही नई क्रेडिनशियल फाइल व नए ऑपरेटर्स की मशीनें ऑन बोर्डिंग नही हो पाएगी। ऐसे में नए आधार नामांकन केंद्रों के दरवाजे खुलने से पहले ही बंद हो गए हैं। 
इनका कहना हें कि :-
राज्य सरकार के निर्देश मिले हैं कि
आगामी आदेशों तक नए ऑपरेटर
ना तो ऑनबोर्ड किए जाएंगे और ना
ही नई मशीनें रजिस्टर्ड की जाएंगी। वही पुराने आधार के केंद्रों पर निर्धारित मापदण्ड के तहत कार्य नही किया गया तो ऐसे आधार केंद्रों पर भी बन्द होने की तलवार लटक सकती हैं।
--प्रवीण कुमार जैन, उपनिदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, चित्तौड़गढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ