डूंगला (ऋषभ जैन)। उपखंड क्षेत्र के सबसे बड़े जलस्रोत वागन बांध से सिंचाई के लिए तिथियां तय करने हेतु एक बैठक गुरुवार को दोपहर 2 बजे वागन बांध क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के पास आयोजित होगी।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रतीक सिंह राठौड़ ने बताया कि वागन बांध से सिंचाई के लिए नहरें खोलने हेतु चर्चा के लिए गुरुवार को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता एवं विभागीय अधिकारियों सहित अन्य की उपस्थिति में बैठक आयोजित की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ