अफीम किसानों से पैसे लेने पर सांसद जोशी ने मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। अफीम पट्टा नामांतरण के बदले अफीम किसानों से चान्दी कुट रहे एक कर्मचारी पर उस समय भारी पड़ गया जब किसानों ने इसकी शिकायत चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के निरीक्षण के दौरान की। इस पर भ्रष्टाचार पर सांसद ने प्रहार करते हुए एक थप्पड़ कर्मचारी को जड़ दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
प्रतापगढ़ में नई अफीम नीति कई लोगों के लिए कमाई का जरिया बन चुकी है। कहीं पर दलाल सक्रिय तो कहीं पर मुखिया पैसा ले रहे है। अफीम किसानों से जेबें भर रहे हैं। यह खेल मध्यप्रदेश और राजस्थान के अफीम उत्पादक जिलों में चल रहा है। नई अफीम नीति के तहत उन किसानों को पट्टे जारी किए जा रहे हैं जिनके लाइसेंस 1999-2000 से 2021-22 के बीच घटिया घोषित होने से निरस्त हुए थे, उन्हें पटटा देने की प्रक्रिया चल रही है। ज्यादातर इन मामलों में पैसा लिया जा रहा है, वहीं नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी सिर्फ मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे है। चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी ने मंगलवार शाम को प्रतापगढ़ में पटटा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। वे किसानों से मिले और किसानों ने कहा कि पटटे व नामांतरण के लिए पैसा लिया जा रहा है तो सांसद ने संबंधित को बुलाया। जिसके गले में आईडी कार्ड टांगकर आया और पांच हजार मांगे थे। सांसद सीपी जोशी ने सभी अफीम अधिकारियों व अफीम किसानों के सामने तुरंत उसे थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सांसद ने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार से किसानों से पैसा न लें, जो पैसा ले रहे है उन पर तुरंत कार्रवाई करे। 
इधर सांसद सीपी जोशी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उनसे थप्पड़ मारने के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ उसे डाटा था थप्पड़ मैंने नही मारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ