भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भदेसर उपखंड क्षेत्र के भालूंडी ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालियों की ढाणी में भामाशाह के सहयोग से प्राप्त स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आमंत्रित अतिथियों के सानिध्य में किया गया। संस्था प्रधान ने बताया कि इस अवसर पर भामाशाह रूप सिंह मेहता, श्रीमति मंजू मेहता, कैलाश बोहरा, भालुंडी सरपंच नारायण सिंह, सचिव महेंद्र कुमार जैन स्थानीय निवासी किशन लाल खटीक सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा विधालय परिवार ने भामाशाहों का उपरना पहना कर स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ