कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम में उमड़े लोग, चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में पैदल यात्रा निकाली



चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया। राजस्थान प्रभारी आर.सी. खुटिया राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत यात्रा की जिला समन्वयक मीनाक्षी चंद्रावत सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशनलाल जेदिया के नेतृत्व में एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद जाट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, पूर्व चेयरमैन रमेश नाथ योगी की उपस्थिति में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ हुआ। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत एराल में सरपंच रविराज सिंह जाड़ावत ने 33 के.वी. जीएसएस के यहां स्वागत किया। इसके पश्चात खेरी, खरडी बावड़ी होते हुए पद यात्रा घटियावली पहुंची जहां स्थानीय ग्रामीणों एवं सरपंच प्रतिनिधि व पंचायत समिति सदस्य गोपाल कुमावत ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
 नई आबादी घटियावली में नुक्कड़ सभा को सभी नेताओं ने सम्बोधित करते हुए बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में इस अभियान को बुथ स्तर तक राहुल गांधी का केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ संदेश घर-घर पहुंचाना मूल उद्देश्य बताते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। यात्रा के आगे ब्लॉक समन्वयक महेंद्र शर्मा एवं मोहन सिंह भाटी ने घर-घर राहुल गांधी का संदेश राज्य सरकार की योजना व हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के स्टीकर लगाते हुए यात्रा के रूट चार्ट पर चले राज्यमंत्री के अनुसार चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बुथ को कवर करने के लिए शुरू किए गए। इस अभियान में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचकर समाज की एकता एवं अखंडता का संदेश देंगे।
हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा माताजी की ओरडी से ग्राम पंचायत गिलुंड होते हुए गौशाला गिलुंड में जनसभा में परिवर्तित हुई। स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि पप्पू चोखड़ा ने यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जन समूह को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान दो महीने तक चलेगा और ग्राम स्तर शहर के सभी वार्ड तक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। साथ ही देश की एकता एवं अखंडता का संदेश भी दिया जाएगा।
 कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ग्राम स्तर तक जाकर लोगों को आपसी सौहार्द की भावना से जोड़ने का कार्य करेंगे। बूथ स्तर पर जाकर लोगों से संवाद भी किया जाएगा। साथ ही सभी बूथों पर यह पद यात्राएं निकाली जाएंगी। यात्रा में सेकडो की संख्या में कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण के साथ कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही जिन्होने पूरे रूट पर पैदल चल यात्रा पूरी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ