राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन

सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत ने सांवलियाजी पहुंच  दर्शन कर सांवलया सेठ का आशीर्वाद लिया। ओसरा पुजारी गोपाल दास महाराज ने चरणामृत व प्रसाद प्रदान किया। इस दौरान संगठन के उपशाखा अध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में उपशाखा के पदाधिकारियों व शिक्षक सदस्यों, कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सांवलया सेठ की छवि भेंट कर ऊपरना ओढ़ा करके जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत व शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त कलेक्टर व मुख्य कार्यपालक अधिकारी सांवलियाजी मंदिर मंडल गीतेश श्री मालवीय से भी मिले। उनका भी स्वागत किया गया। मालवीय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को भी बधाई एवंशुभकामनाएं देकर राष्ट्रहित, समाज, शिक्षार्थी व शिक्षक हित का कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान उपशाखा मे शिक्षकों की कोरोना काल व अवकाश के दिनो किये गये की कार्य की एवज मे पीएल तथा अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। जिस पर उनके समाधान करने के लिए जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही उन समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महासमिति सदस्य तेजकरण शर्मा, जिला शाखा के नरेंद्र सिंह शक्तावत, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि दिनेश चंद्र बेरवा, जिला कार्यकारिणी के दिनेश कुमार चौधरी, गोविंद सिंह भाटी, लीलाधर सैनी, राहुल कुमार शर्मा, अनिल कुमार गुर्जर, भागचंद काला, नवीन कुमार यादव, संजीव कुमार चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ